अंत्योदय अन्न योजना

 अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से लाभार्थी 35 किलो राशन जिसमें 20 किलो गेहूं तथा 15 किलो चावल शामिल है प्राप्त कर पाएंगे। लाभार्थी गेहूं ₹2 प्रति किलोग्राम और धान ₹3 प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीद सकते हैं। इस योजना का लाभ केवल वही लोग उठा सकते हैं जिनकी आय का कोई स्थिर साधन नहीं है या फिर वह बहुत गरीब है। अंत्योदय अन्न योजना का आरंभ केंद्र सरकार द्वारा 25 दिसंबर 2000 को खाद आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्रालय द्वारा किया गया था। इस योजना के अंतर्गत शुरू में 10 लाख परिवारों को शामिल किया गया था। अब Antyodaya Anna Yojana के अंतर्गत दिव्यंगो को भी शामिल कर लिया गया है। यदि आप भी अंत्योदय अन्न योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।







कुछ ऐसे गरीब परिवार के लोग जिनके पास खाने-पीने का कोई साधन नहीं है जिनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है और जो पूरी तरह से विकलांग हैं। उन लोगों के लिए, केंद्र सरकार ने 25 दिसंबर 2000 को अंत्योदय अन्न योजना Antyodaya Anna Yojana 2023 (AAY) की शुरुआत की है। यह खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित है।


योजना का नाम अन्‍त्‍योदय अन्‍न योजना

साल 2023

योजना शुरू की गयी केंद्र सरकार के द्वारा

विभाग खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मंत्रालय

लाभार्थी देश के गरीब नागरिक और दिव्यांगजन

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन

राशन 2 रूपए किलों मूल्य की दर से गेहूं

3 रूपए मूल्य की दर से चावल

उद्देश्य खाद्य पदार्थों को सब्सिडी के रूप में उपलब्ध करना

लाभ गरीबों को खाद्यान्न

वर्ग केंद्र सरकारी योजनाएं


विधवाओं के परिवार या बीमार व्‍यक्ति/विकलांग/60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्‍यक्ति जिनके पास निर्वाह अथवा सामाजिक सहायता के लिए कोई सुनिश्चित साधन नहीं है।









भूमि हीन कृषि मजदूर, सीमांत किसान, ग्रामीण शिल्पकार/कारीगर जैसे कुम्‍हार, चमड़ा कारीगर, बुनकर, लोहार, बढ़ई, झुग्‍गी में रहने वाले तथा अनौपचारीक क्षेत्र में दैनिक आधार पर कार्य करने वाले व्‍यक्ति जैसे दरबान, कुली, रिक्‍शा चालक, रेहड़ी वाले, फल-फूल बेचने वाले, सपेरे, कूड़ा उठाने वाले, मोची, बेसहारा और ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में इस तरह के अन्‍य श्रेणियों के लोग शामिल है।


मेरे ब्लॉग को देखने के लिए धन्यवाद


Comments

Post a Comment