अंत्योदय अन्न योजना
अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से लाभार्थी 35 किलो राशन जिसमें 20 किलो गेहूं तथा 15 किलो चावल शामिल है प्राप्त कर पाएंगे। लाभार्थी गेहूं ₹2 प्रति किलोग्राम और धान ₹3 प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीद सकते हैं। इस योजना का लाभ केवल वही लोग उठा सकते हैं जिनकी आय का कोई स्थिर साधन नहीं है या फिर वह बहुत गरीब है। अंत्योदय अन्न योजना का आरंभ केंद्र सरकार द्वारा 25 दिसंबर 2000 को खाद आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्रालय द्वारा किया गया था। इस योजना के अंतर्गत शुरू में 10 लाख परिवारों को शामिल किया गया था। अब Antyodaya Anna Yojana के अंतर्गत दिव्यंगो को भी शामिल कर लिया गया है। यदि आप भी अंत्योदय अन्न योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। कुछ ऐसे गरीब परिवार के लोग जिनके पास खाने-पीने का कोई साधन नहीं है जिनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है और जो पूरी तरह से विकलांग हैं। उन लोगों के लिए, केंद्र सरकार ने 25 दिसंबर 2000 को अंत्योदय अन्न योजना Antyodaya An...